Skip to main content

अंकोल एक दिव्य औषधी

आयुर्वेद के प्राचिन ग्रंथों में हजारों प्रकार के औषधियों का उल्लेख मिलता है परंतु उनमें से मात्र 64 प्रकार के औषधियों को ही दिव्यऔषधियों की श्रेणी में गिना गया है। अंकोल भी उन्हीं दिव्यौषधियों मे से एक है। जिसकी चमत्कारिक गुणों को देखते हुये इसे दिव्यऔषधि कहा गया है।
यह मूलतः भारतीय पौधा है, जो भारत के अनेक स्थानो पर बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। खासकर हिमालय, उŸार प्रदेश, मध्य प्रदेश, छŸाीसगढ़, बिहार, अवध, पश्चिम बंगाल, राजपूताना, बर्मा, गुजरात महाराष्ट्र, कोंकण, तथा पोरबन्दर आदि स्थानों में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
अंकोल के अन्य नाम
स्थान भेद तथा भाषा भेद के कारण इसके कई अन्य नाम भी हैं। यथा-अकोट कोकल, विषघ्न, अकोसर, ढेरा, टेरा, अक्रोड, अकोली, ढालाकुश, अक्षोलुम, इत्यादि
परिचय
अकोल का वृक्ष विषेश कर दो प्रकार का होता है एक श्वेत तथा दुसरा काला श्वेत की अपेक्षा काले अंकोल को अति दुर्लभ एवं तीव्र प्रभावशाली माना गया है परंतु यह बहुत कम मात्रा मे ही यदा-कदा देखने को मिल जाता है।
अंकोल का वृक्ष 35-40 फीट तक उंचा तथा 2-3 फीट तक चैड़ा होता है। इसके तने का रंग सफेदी लिए हुए भुरा होता है। प्रारंभ में जहां पर नवीन पत्र शाखायें निकलती हैं वह कंटक उक्त होते हैं परंतु बाद में वही कांटे डालियों की शक्ल ले लेती हैं। इसके कच्चे फल हरे तथा पकने पर काले हो जाते हैं जो जामुन की तरह दिखई देती हैं।
इसके बीजों में एक विशेष प्रकार तेल होता है जिसे पाताल यंत्र विधि से निकाला जाता है। आयुर्वेद शास्त्रोें में इस तेल को अत्यधिक दुर्लभ, उत्तम, मुल्यवान तथा चमत्कारिक बताया गया है। कहा जाता है कि अंकोल का एक बूंद तेल मृत व्यति के मुंह मे डाल दिया जाए तो मृत व्यक्ति भी कुछ प्रहर के लिए जींदा हो जाता है।
अंकोल के आयुर्वेदिक प्रयोग
दस्त तथा कब्ज
इसके जड़ की छाल को छाया में सुखाकर चुर्णं बना कर 1-1 ग्राम चावल के धोवन के साथ सेवन करने से दस्त तथा कब्ज दुर हो जाता है।
जलोदर:- इसके जड़ के चुर्णं को 2-3 मासा जवाखार मिलाकर नित्य सेवन करने से जलोदर रोग में आराम मिलता है।
अस्थमा- अंकोल के जड़ को निम्बु के रस के साथ घिस कर आधा चम्मच सुबह शाम सेवन करने से अस्थमा रोग समाप्त हो जाता है।
गांठ या सुजन:- इसकी जड़ को घिसकर सुजन अथवा गांठों पर लगाने से सुजन मे आराम तथा गांठों से मुक्ति मिलती है।
विष निवारण:- कोई व्यक्ति चाहे कैसा भी जहर सेवन कर लिया हो यदि अंकोल की जड़ की छाल को पानी में पीसकर थोड़ी-थोड़ी देर में पिलाने से उल्टी तथा दस्त से सारा जहर निकल जाता है।
बुखार:- अंकोल के जड़ की छाल तथा सोंठ को पानी में पीसकर शरीर में लगाएं तथा अंकोल का चुर्ण 4-5 रत्ती की मात्रा में सुबह शाम सेवन करें। ऐसा करने से पसीना आकर तुरंत बुखार उतर जाता है।
चर्म विकार:- इसके 50 ग्राम पत्तों को 5 ग्राम काली मिर्च के साथ पीस कर सरसो तेल में पकाकर लगाने से सभी प्रकार के चर्म रोग नष्ट होते हैं।
प्रमेह:- अंकोल के पुष्पों को छाया में सुखाकर बराबर मात्रा में हल्दी तथा आंवला मिलाकर चुर्णं बना लें। आधा चम्मच चुर्णं शहद के साथ सेवन करने से प्रमह रोग दुर होता है।
कुष्ट रोग:- अंकोल के जड़ की छाल, जायफल, जावित्री, तथा लौंग सबको बराबर मात्रा में लेकर चुर्ण बना कर 3-4 मासा सेवन करें तो कुष्ट रोग में लाभ मिलता है।

Comments

  1. Mujay Ankola ka ORG. Tel cahta hu

    ReplyDelete
    Replies
    1. Mai apko de sakta hu kitana chahiye or kya karna chahte hai, oil thoda kimti hai. Or agar aap ke samne tel nikalna hai to vo bhi ho jayega. Mera no:6376501783 lalit ,jaipur

      Delete
    2. Mai apko de sakta hu kitana chahiye or kya karna chahte hai, oil thoda kimti hai. Or agar aap ke samne tel nikalna hai to vo bhi ho jayega. Mera no:6376501783 lalit ,jaipur

      Delete
  2. सिद्ध और शुद्ध प्राचीन पातालयंत्र से निर्माण किया हुवा तेल मिलेगा।
    संपर्क- धन्वंतरी आयुर्वेद 7517969096

    ReplyDelete
  3. सिद्ध और शुद्ध प्राचीन पातालयंत्र से निर्मित अंकोल तेल मिलेगा।
    बगैर कोई मिलावट ।
    संपर्क--धन्वंतरी आयुर्वेद 7517969096

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

सहस्रार चक्र

साधना की उच्च स्थिति में ध्यान जब सहस्रार चक्र पर या शरीर के बाहर स्थित चक्रों में लगता है तो इस संसार (दृश्य) व शरीर के अत्यंत अभाव का अनुभव होता है |. यानी एक शून्य का सा अनुभव होता है. उस समय हम संसार को पूरी तरह भूल जाते हैं |(ठीक वैसे ही जैसे सोते समय भूल जाते हैं).| सामान्यतया इस अनुभव के बाद जब साधक का चित्त वापस नीचे लौटता है तो वह पुनः संसार को देखकर घबरा जाता है,| क्योंकि उसे यह ज्ञान नहीं होता कि उसने यह क्या देखा है? वास्तव में इसे आत्मबोध कहते हैं.| यह समाधि की ही प्रारम्भिक अवस्था है| अतः साधक घबराएं नहीं, बल्कि धीरे-धीरे इसका अभ्यास करें.| यहाँ अभी द्वैत भाव शेष रहता है व साधक के मन में एक द्वंद्व पैदा होता है.| वह दो नावों में पैर रखने जैसी स्थिति में होता है,| इस संसार को पूरी तरह अभी छोड़ा नहीं और परमात्मा की प्राप्ति अभी हुई नहीं जो कि उसे अभीष्ट है. |इस स्थिति में आकर सांसारिक कार्य करने से उसे बहुत क्लेश होता है क्योंकि वह परवैराग्य को प्राप्त हो चुका होता है और भोग उसे रोग के सामान लगते हैं, |परन्तु समाधी का अभी पूर्ण अभ्यास नहीं है.| इसलिए साधक को चाहिए कि...

aayurved full

आयुर्वेदिक औषधियां –   Courtesy Healthworld.com  आक :  आक का पौधा पूरे भारत में पाया जाता है। गर्मी के दिनों में यह पौधा हरा-भरा रहता है परन्तु वर्षा ॠतु में सुखने लगता है। इसकी ऊंचाई 4 से 12 फुट होती है । पत्ते 4 से 6…………….  आडू :  यह उप-अम्लीय (सब-,एसिड) और रसीला फल है, जिसमें 80 प्रतिशत नमी होती है। यह लौह तत्त्व और पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत है।………………  आलू :  आलू सब्जियों का राजा माना जाता है क्योकि दुनियां भर में सब्जियों के रूप में जितना आलू का उपयोग होता है, उतना शायद ही किसी दूसरी सब्जी का उपयोग होता होगा। आलू में कैल्शियम, लोहा, विटामिन ‘बी’ तथा……………….  आलूबुखारा :  आलूबुखारे का पेड़ लगभग 10 हाथ ऊंचा होता है। इसके फल को आलूबुखारा कहते हैं। यह पर्शिया, ग्रीस और अरब की ओर बहुत होता है। हमारे देश में भी आलूबुखारा अब होने लगा है। आलूबुखारे का रंग ऊपर से मुनक्का के…………..  आम :  आम के फल को शास्त्रों में अमृत फल माना गया है इसे दो प्रकार से बोया (उगाया) जाता है पहला गुठली को बो कर उगाया जाता है जिसे बीजू या दे...