Skip to main content

एसिडिटी

एसिडिटी के लिए घरेलू नुस्खे –एसिडिटी होने
पर मुलेठी का चूर्ण या काढ़ा बनाकर उसका सेवन
करना चाहिए। इससे एसिडिटी में फायदा होता है।

नीम की छाल का चूर्ण या रात में भिगोकर
रखी छाल का पानी छानकर पीनाचाहिए।
ऐसा करने से अम्लापित्त या एसिडिटी ठीक
हो जाता है।

एसिडिटी होने पर त्रिफला चूर्ण
का प्रयोग करने से फायदा होता है।
त्रिफला को दूध के साथ पीनेसे
एसिडिटी समाप्त होती है। दूध में मुनक्का डालकर
उबालना चाहिए। उसके बाद दूधको ठंडा करके
पीने से फायदा होता है और एसिडिटी ठीक होती है।

एसिडिटी के मरीजों को एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर काली मिर्च का चूर्ण
तथा आधा नींबू निचोड़कर नियमित रूप से सुबह
पीना चाहिए।
ऐसा करने से पेट साफ रहता है और एसिडिटी में फायदा होता है।

सौंफ, आंवला व गुलाब के फूलों को बराबर हिस्से में लेकर चूर्ण बना लीजिए। इस चूर्ण को आधा-आधा चम्मच
सुबह-शाम लेने से एसिडिटी में फायदा होता है।

एसिडिटी होने पर सलाद के रूप में मूली खाना चाहिए। मूली काटकर उसपर
काला नमक तथा कालीमिर्च छिडककर खाने से
फायदा होता है।

जायफल तथा सोंठ को मिलाकर चूर्ण बना लीजिए। इस चूर्ण को एक-एक
चुटकी लेने से एसिडिटी समाप्त होती है।

कच्चे चावल के 8-10 दानों को पानीके साथ सुबह
खाली पेट गटक लीजिए।

एसिडिटी होने पर कच्ची सौंफचबानी चाहिए।
सौंफ चबाने से एसिडिटी समाप्त हो जाती है।

अदरक और परवल को मिलाकर काढा बना लीजिए। इस काढे कोसुबह-शाम पीने
से एसिडिटी की समस्या समाप्त होती है।

सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानीपीने से एसिडिटी में फायदा होता है। नारियल का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

लौंग एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद है।
एसिडिटी होने पर लौंग चूसनाचाहिए। गुड़, केला,
बादाम और नींबू खाने से एसिडिटी जल्दी ठीक
हो जाती है।

पानी में पुदीने की कुछ
पत्तियां डालकर उबाल लीजिए। हर रोज खाने के
बाद इन इस पानी का सेवन कीजिए। एसिडिटी में
फायदा होगा। एसिडिटी की समस्या खान-पान
के कारण ज्यादा होती है। इसलिए ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने सेपरहेज करना चाहिए।

एसिडिटी के समयरात को सोने से तीन घंटे पहले डिनर कर लेनाचाहिए, जिससे
खाना अच्छे से पचे।
 

Comments

Popular posts from this blog

सहस्रार चक्र

साधना की उच्च स्थिति में ध्यान जब सहस्रार चक्र पर या शरीर के बाहर स्थित चक्रों में लगता है तो इस संसार (दृश्य) व शरीर के अत्यंत अभाव का अनुभव होता है |. यानी एक शून्य का सा अनुभव होता है. उस समय हम संसार को पूरी तरह भूल जाते हैं |(ठीक वैसे ही जैसे सोते समय भूल जाते हैं).| सामान्यतया इस अनुभव के बाद जब साधक का चित्त वापस नीचे लौटता है तो वह पुनः संसार को देखकर घबरा जाता है,| क्योंकि उसे यह ज्ञान नहीं होता कि उसने यह क्या देखा है? वास्तव में इसे आत्मबोध कहते हैं.| यह समाधि की ही प्रारम्भिक अवस्था है| अतः साधक घबराएं नहीं, बल्कि धीरे-धीरे इसका अभ्यास करें.| यहाँ अभी द्वैत भाव शेष रहता है व साधक के मन में एक द्वंद्व पैदा होता है.| वह दो नावों में पैर रखने जैसी स्थिति में होता है,| इस संसार को पूरी तरह अभी छोड़ा नहीं और परमात्मा की प्राप्ति अभी हुई नहीं जो कि उसे अभीष्ट है. |इस स्थिति में आकर सांसारिक कार्य करने से उसे बहुत क्लेश होता है क्योंकि वह परवैराग्य को प्राप्त हो चुका होता है और भोग उसे रोग के सामान लगते हैं, |परन्तु समाधी का अभी पूर्ण अभ्यास नहीं है.| इसलिए साधक को चाहिए कि...

aayurved full

आयुर्वेदिक औषधियां –   Courtesy Healthworld.com  आक :  आक का पौधा पूरे भारत में पाया जाता है। गर्मी के दिनों में यह पौधा हरा-भरा रहता है परन्तु वर्षा ॠतु में सुखने लगता है। इसकी ऊंचाई 4 से 12 फुट होती है । पत्ते 4 से 6…………….  आडू :  यह उप-अम्लीय (सब-,एसिड) और रसीला फल है, जिसमें 80 प्रतिशत नमी होती है। यह लौह तत्त्व और पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत है।………………  आलू :  आलू सब्जियों का राजा माना जाता है क्योकि दुनियां भर में सब्जियों के रूप में जितना आलू का उपयोग होता है, उतना शायद ही किसी दूसरी सब्जी का उपयोग होता होगा। आलू में कैल्शियम, लोहा, विटामिन ‘बी’ तथा……………….  आलूबुखारा :  आलूबुखारे का पेड़ लगभग 10 हाथ ऊंचा होता है। इसके फल को आलूबुखारा कहते हैं। यह पर्शिया, ग्रीस और अरब की ओर बहुत होता है। हमारे देश में भी आलूबुखारा अब होने लगा है। आलूबुखारे का रंग ऊपर से मुनक्का के…………..  आम :  आम के फल को शास्त्रों में अमृत फल माना गया है इसे दो प्रकार से बोया (उगाया) जाता है पहला गुठली को बो कर उगाया जाता है जिसे बीजू या दे...

अंकोल एक दिव्य औषधी

आयुर्वेद के प्राचिन ग्रंथों में हजारों प्रकार के औषधियों का उल्लेख मिलता है परंतु उनमें से मात्र 64 प्रकार के औषधियों को ही दिव्यऔषधियों की श्रेणी में गिना गया है। अंकोल भी उन्हीं दिव्यौषधियों मे से एक है। जिसकी चमत्कारिक गुणों को देखते हुये इसे दिव्यऔषधि कहा गया है। यह मूलतः भारतीय पौधा है, जो भारत के अनेक स्थानो पर बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। खासकर हिमालय, उŸार प्रदेश, मध्य प्रदेश, छŸाीसगढ़, बिहार, अवध, पश्चिम बंगाल, राजपूताना, बर्मा, गुजरात महाराष्ट्र, कोंकण, तथा पोरबन्दर आदि स्थानों में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अंकोल के अन्य नाम स्थान भेद तथा भाषा भेद के कारण इसके कई अन्य नाम भी हैं। यथा-अकोट कोकल, विषघ्न, अकोसर, ढेरा, टेरा, अक्रोड, अकोली, ढालाकुश, अक्षोलुम, इत्यादि परिचय अकोल का वृक्ष विषेश कर दो प्रकार का होता है एक श्वेत तथा दुसरा काला श्वेत की अपेक्षा काले अंकोल को अति दुर्लभ एवं तीव्र प्रभावशाली माना गया है परंतु यह बहुत कम मात्रा मे ही यदा-कदा देखने को मिल जाता है। अंकोल का वृक्ष 35-40 फीट तक उंचा तथा 2-3 फीट तक चैड़ा होता है। इसके तने का रंग सफेदी लिए हुए भुरा...